[t4b-ticker]
Advertisement
छत्तीसगढ़ट्रेंडिंग-न्यूज़बड़ी खबरब्रेकिंग न्यूज़रायपुर

बोर्ड परीक्षा के नाम पर ठगी का खेल, फर्जी फोन कॉल को लेकर शिक्षा मंडल ने जारी किया निर्देश, कहा- तुरंत करें शिकायत

रायपुर। CG Board On Fake Calls: माध्यमिक शिक्षा मंडल ने बोर्ड परीक्षा से जुड़े फर्जी फोन कॉल को लेकर महत्वपूर्ण दिशा-निर्देश जारी किए हैं। वर्तमान में बोर्ड परीक्षाओं की कॉपियों की जांच प्रक्रिया जारी है, इसी बीच छात्रों और अभिभावकों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है। मंडल के अनुसार, वर्ष 2024 और 2025 में कुछ छात्रों और उनके माता-पिता को फर्जी कॉल आए थे, जिनमें पैसे लेकर परीक्षा परिणाम सुधारने का प्रलोभन दिया गया था।

Read More: खत्म हुई इस कांग्रेस विधायक की सदस्यता, देर रात विधानसभा सचिवालय ने जारी किया आदेश 

वहीं इस तरह के मामलों को गंभीरता से लेते हुए मंडल ने स्पष्ट किया है कि, यह पूरी तरह धोखाधड़ी है। माध्यमिक शिक्षा मंडल ने सभी छात्रों और अभिभावकों से अपील की है कि, ऐसे किसी भी फोन कॉल या संदेश पर भरोसा न करें।

Read More: जनगणना 2027 की तैयारी शुरू, लगाई जाएगी 64 हजार अधिकारी और कर्मचारियों की ड्यूटी, 10 अप्रैल से होगा प्रशिक्षण

CG Board On Fake Calls: कहा गया कि, यदि कोई व्यक्ति पैसे की मांग करता है या रिजल्ट सुधारने का दावा करता है, तो तुरंत नजदीकी पुलिस थाने में इसकी शिकायत दर्ज कराएं। मंडल ने यह भी कहा है कि परीक्षा परिणाम पूरी तरह पारदर्शी प्रक्रिया के तहत तैयार किए जाते हैं और इसमें किसी भी प्रकार की बाहरी हस्तक्षेप की कोई गुंजाइश नहीं है।

यह भी देखें

Advertisement
Tags

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Close