Breaking news
Advertisement
छत्तीसगढ़पॉलिटिक्सबड़ी खबरब्रेकिंग न्यूज़रायपुर

CM साय ने प्रदेश वासियों को दी रक्षाबंधन की शुभकामनाएं,कहा हर बहन का सम्मान और सुरक्षा मेरा अटूट संकल्प..

रायपुर/प्रविंस मनहर – आज पूरे देश में रक्षाबंधन का पावन पर्व बड़े ही धूमधाम के साथ मनाया जा रहा है। यह त्योहार भाई-बहन के पवित्र और अटूट रिश्ते का प्रतीक माना जाता है। इस दिन बहनें अपने भाइयों की कलाई पर राखी बांधकर उनके लंबे जीवन और सुख-समृद्धि की कामना करती हैं,वहीं भाई उन्हें जीवन भर सुरक्षा और साथ निभाने का वचन देते हैं। वही भाई बहन के इस पवन त्यौहार पर प्रदेश के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने प्रदेश के लोगों को बधाई और शुभकामनाएं दी हैं उन्होंने अपने सोशल मीडिया पर लिखा हर बहन का सम्मान और सुरक्षा मेरा अटूट संकल्प…छत्तीसगढ़ की सभी बहनों को रक्षाबंधन की हार्दिक शुभकामनाएँ। राखी का यह पावन धागा स्नेह, विश्वास और संरक्षण का प्रतीक है। आप सभी का स्नेह मुझे हर दिन और अधिक जिम्मेदार बनाता है आपका आत्मसम्मान, आपकी सुरक्षा और स्वावलंबन यही मेरी सर्वोच्च प्राथमिकता है। आपका भाई विष्णु देव साय हर सुख-दुख में, हर मोड़ पर,आपके साथ है। रक्षाबंधन का यह पर्व आपके जीवन में सुख, शांति और समृद्धि लेकर आए यही मेरी ईश्वर से प्रार्थना है।

Advertisement
Tags

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Close