Breaking news
Advertisement
छत्तीसगढ़ट्रेंडिंग-न्यूज़बड़ी खबरब्रेकिंग न्यूज़युथ अड्डारायपुर

छत्तीसगढ़ 10वीं-12वीं बोर्ड परीक्षा का टाइम टेबल जारी, इस दिन से शुरू होंगे एग्जाम

रायपुर। CG Board Exam Time Table 2025: माध्यमिक शिक्षा मंडल यानी माशिम ने दसवीं और बारहवीं बोर्ड परीक्षाओं की समय सारणी जारी कर दी है। जारी नोटिफिकेशन के अनुसार, कक्षा दसवीं की परीक्षा 21 फरवरी से शुरू होकर 13 मार्च तक चलेगी। वहीं, कक्षा बारहवीं की परीक्षाएं 20 फरवरी से प्रारंभ होकर 18 मार्च तक आयोजित की जाएंगी।

मंडल द्वारा जल्द ही विषयवार विस्तृत टाइम टेबल भी आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध कराया जाएगा, ताकि छात्र-छात्राएं अपनी तैयारी को सही दिशा दे सकें। परीक्षाएं सुबह की पाली में निर्धारित की जाएगी, जिसमें प्रवेश का समय परीक्षा से पहले सुनिश्चित किया जाएगा।

CG Board Exam Time Table 2025: माशिम ने छात्रों से अपील की है कि वे समय सारणी को ध्यान में रखते हुए नियमित अध्ययन करें और किसी भी प्रकार की अफवाहों पर ध्यान न दें। साथ ही परीक्षा केंद्रों पर समय से पहले पहुंचना अनिवार्य होगा। बोर्ड परीक्षाओं की इस घोषणा के बाद छात्रों और अभिभावकों में तैयारी को लेकर हलचल तेज हो गई है।

 

 

Advertisement
Tags

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Close