Breaking news
Advertisement
क्राइमछत्तीसगढ़ब्रेकिंग न्यूज़रायपुर

सरकारी नौकरी लगाने का झांसा देकर लाखों की ठगी,युकां के निष्कासित नेता पर धोखाधड़ी का मामला दर्ज!

रायपुर/हिमांशु पटेल- नौकरी की आस में बैठे हुए बेरोजगार को जालसाज अपना आए दिन शिकार बना रहे हैं नौकरी लगाने का झांसा देकर जालसाजो द्वारा रकम ऐंठ कर धोखाधड़ी कर रहे हैं ऐसा ही एक मामला राजधानी रायपुर के देवेंद्र नगर थाने का है जहां सरकारी नौकरी लगवाने के नाम पर नौ लाख की ठगी की गई है।

राजधानी के देवेंद्र नगर थाने में युवा कांग्रेस के निष्कासित नेता पर धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया गया है। बताया जा रहा सरकारी नौकरी लगवाने के नाम पर पांच लोगों से लगभग 10 लाख रुपये की धोखाधड़ी की है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

देवेंद्र नगर थाने में अहनल देवांगन ने भिलाई निवासी युवा कांग्रेस अहिवारा विधानसभा के उपाध्यक्ष पद से निष्कासित नेता हुसैन रिजवी उर्फ हसन खान के खिलाफ मामला दर्ज करवाया है। हुसैन ने नौकरी लगाने के नाम पर नौ लाख 95 हजार रुपये ले लिए। पांच अलग-अलग लोगों से यह रकम ली गई है। प्रार्थी धमतरी के रहने वाले हैं, वह आरोपी हसन भिलाई का रहने वाला है। राजनीतिक रसूख दिखाकर और सभी विभागों में अपनी ऊंची पहुंच बताकर लोगों को अपने झांसे में लिया। और लाखों रुपये ले लिए। सभी को नौकरी लगाने के नाम पर देवेंद्र नगर के करसन चेंगर यूथ कंट्रक्शन एवं फाउंडेशन के नाम से स्थित कार्यालय में पैसा लिया गया। नौकरी नहीं मिलने पर एक वर्ष बाद जब पैसा मांगे गए तो आरोपित ने जान से मारने की धमकी देकर भगा दिया।

आरोपित ने अनिल देवांगन से आरक्षक के लिए दो लाख रुपये, लवकुश देवांगन से लोक निर्माण विभाग भृत्य के लिए एक लाख 25 हजार रुपये, रवि सिंहा से लोक निर्माण विभाग में सहायक ग्रेड-3 पर नौकरी लगाने के नाम पर 70 हजार रुपये, उमेश ध्रुव से आरक्षक के लिए 2 लाख 50 हजार और टेमन लाल साहू से विधानसभा सहायक ग्रेड-3 में नौकरी लगवाने के नाम पर तीन लाख 50 हजार रुपये लिए गए।

छह महीने पहले निष्कासित…
युवा कांग्रेस के पदाधिकारियों से मिली जनाकरी के अनुसार हुसैन रिजवी उर्फ हसन खान का छह माह पूर्व निष्कासित किया जा चुका है। उसके खिलाफ पूर्व में भी शिकायत मिली थी, जिसके आधार पर कार्रवाई की गई।

Advertisement
Tags

Editorjee News

I am admin of Editorjee.com website. It is Hindi news website. It covers all news from India and World. I updates news from Politics analysis, crime reports, sports updates, entertainment gossip, exclusive pictures and articles, live business information .

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Close