Breaking news
Advertisement
छत्तीसगढ़देशपॉलिटिक्सबड़ी खबरब्रेकिंग न्यूज़रायपुर

CG BREAKING : बीज निगम द्वारा ब्लैक लिस्टेड फर्म को भुगतान करने का मामला, विधानसभा समिति से जांच कराने का स्पीकर ने किया ऐलान

रायपुर। छत्तीसगढ़ विधानसभा में आज बीज निगम में ब्लैक लिस्टेड कंपनी से प्रतिबंध हटाने और भुगतान करने का मामला उठा. यह सवाल सदन में नेता प्रतिपक्ष धरमलाल कौशिक के किया,जिसका जवाब देते हुए कृषि मंत्री रविन्द्र चौबे ने कहा- ब्लैक लिस्ट कंपनी को बकाया भुगतान करना अनुचित था। ये तथ्य जानकारी में आने के बाद हमने फिर से कंपनी को डिबार कर दिया है।

जिसके बाद मंत्री के इस जवाब से असंतुष्ट नेता प्रतिपक्ष ने इस मामले की विधानसभा की कमेटी से जांच की मांग रखी। तब कृषि मंत्री रविंद्र चौबे ने कहा- विधानसभा की कमेटी से जांच कराए जाने की जरूरत नहीं है। इस पर नेता प्रतिपक्ष की बात को समर्थन करते हुए कुरूद विधायक अजय चंद्राकर ने कहा- कल इसी सदन में मुख्यमंत्री ने कहा है कि भ्रष्टाचार के खिलाफ सरकार सजग है। एक साथ 15 अधिकारियों को कल सदन में निलंबित किया गया। इस प्रकरण में सब स्पष्ट है, फिर जिम्मेदार के खिलाफ कार्रवाई क्यों नही कराई जा सकती। तब खुद को घिरता देख कृषि मंत्री ने सदन की समिति से जांच पर अपनी सहमति जताई। तब फिर स्पीकर डॉक्टर चरण दास महंत ने विधानसभा की कमेटी से जांच कराने का एलान किया।

Advertisement
Tags

Editorjee News

I am admin of Editorjee.com website. It is Hindi news website. It covers all news from India and World. I updates news from Politics analysis, crime reports, sports updates, entertainment gossip, exclusive pictures and articles, live business information .

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Close