Breaking news
Advertisement
क्राइमछत्तीसगढ़पॉलिटिक्सबड़ी खबरब्रेकिंग न्यूज़रायपुर

CG BREKING:तीन तलाक का मामला आया सामने,पति ने मोबाइल से पत्नी को दिया तीन तलाक,अब शिकायत..

रायपुर/प्रविंस मनहर – कांकेर जिले में तीन तलाक़ का मामला सामने आया हैं। जहा पति ने अपने पत्नी को मोबाइल के माध्यम से तीन बार तलाक बोल कर तीन तलाक दे दिया। दरअसल पूरा मामला अफेयर से जुड़ा हुआ हैं। गरियाबंद निवासी इरफान वारसी की शादी कांकेर के एक मुस्लिम परिवार के एक महिला से 2017 में हुआ था। किंतु कुछ दिनों बाद ही इरफान का अफेयर एक दूसरी महिला से शुरू हो गया जिसको लेकर पति पत्नी के बीच में अक्सर विवाद होता था। इस बीच इरफान ने अपनी प्रेमिका से शादी भी कर ली और घर ले आया। उस दौरान इरफान की पहली पत्नी कांकेर में थी। इसी बीच 20 जून 2025 को अचानक इरफान वारसी ने अपनी पहली पत्नी को फोन कर तीन बार तलाक़ बोलकर तलाक़ दे दिया। महिला का भाई उस समय सऊदी अरब हज पर गया था। महिला ने अपने भाई को सारी बात बताई। भाई ने अपने दामाद इरफान को सऊदी से ही फोन किया और समझाने की कोशिश की पर नतीजा सिफर रहा। अब पीड़ित महिला का भाई कांकेर के मुस्लिम समाज के लोगों के साथ कोतवाली थाना पहुंच कर आरोपी इरफान वारसी के खिलाफ मामला दर्ज कराया है। आरोपी के खिलाफ महिला के भाई का कहना है कि अब तीन तलाक़ पर कानून बन गया लिहाजा सामाजिक रूप से भी तीन तलाक़ देना अपराध की श्रेणी में आता है।

Advertisement
Tags

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Close