माओवादी संगठन को बड़ा झटका, दो शीर्ष कैडर नक्सलियों ने हिंसा का रास्ता छोड़ किया samarpan

सुकमा। Sukma News: सुकमा जिले में माओवादी संगठन को बड़ा झटका लगा है, जहां दो शीर्ष कैडर जयलाल और भीमे ने हथियार डालकर शांति का रास्ता अपनाया है। जयलाल जो संगठन की रणनीति और कई हमलों का मास्टरमाइंड था उसने पुलिस के समक्ष आत्मसमर्पण किया।
वहीं भीमे जो पिछले 20 सालों से माओवादी गतिविधियों में सक्रिय थी उसने भी हिंसा से किनारा कर लिया। यह दंपत्ति जो दरभा डिवीजन के रहने वाले हैं, उनके इस समर्पण से माओवादी संगठन को भारी नुकसान हुआ है। आत्मसमर्पण का कार्यक्रम आंध्र प्रदेश के अलूरी सीताराम राजू जिले के एसपी अमित बरदार के समक्ष हुआ, जिसमें सुकमा जिले के एडिशनल एसपी रोहित शाह भी मौजूद थे।
Sukma News: बताया गया कि, दोनों पर कई गंभीर आरोप हैं, जिनमें घात, हमले, विस्फोटक ईओएफ और आईईडी विस्फोटों में शामिल होना शामिल है। पुलिस दबाव, विकास की पहल और विचारधारा से मोहभंग इस समर्पण के मुख्य कारण बताए जा रहे हैं। यह घटना माओवादी विरोधी अभियान में एक महत्वपूर्ण सफलता मानी जा रही है।





