सांसद चिंतामणि महाराज ने की पीएम मोदी से मुलाकात, पारंपरिक मक्का धानी से बनी माला पहनाकर किया पीएम का स्वागत
रायपुर। Chintamani Maharaj Meet PM Modi: छत्तीसगढ़ के सरगुजा से सांसद चिंतामणि महराज ने नई दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से शिष्टाचार मुलाकात की। इस दौरान सांसद ने अंबिकापुर–दिल्ली और अंबिकापुर–कोलकाता हवाई सेवा शुरू होने पर आभार व्यक्त किया। साथ ही उन्होंने अंबिकापुर की पारंपरिक मक्का धानी से बनी माला पहनाकर प्रधानमंत्री का स्वागत किया।
Read More: पश्चिम बंगाल से अमित शाह की हुंकार, ‘भवानीपुर और बंगाल में हारेंगी ममता बनर्जी’, किया BJP की जीत का दावा
मुलाकात के दौरान नरेंद्र मोदी ने नक्सल मुक्त छत्तीसगढ़ की दिशा में चल रहे प्रयासों की सराहना की। वहीं क्षेत्रीय विकास को लेकर पर्यटन, आधारभूत ढांचा और शिक्षा सुधार जैसे महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा हुई। सांसद चिंतामणि महराज ने क्षेत्र में संस्कृत महाविद्यालय की स्थापना और शिक्षा व्यवस्था में सुधार की मांग भी रखी।
Read More: शराब घोटाले मामले में लखमा और चैतन्य बघेल समेत 59 आरोपियों की पेशी आज, ईडी की विशेष अदालत में किया जाएगा पेश
Chintamani Maharaj Meet PM Modi: इसके अलावा आदिवासी आश्रमों के विकास पर विशेष जोर दिया गया। मुलाकात के अंत में सांसद ने प्रधानमंत्री को गहिरा गुरु जी के धाम आने का निमंत्रण भी दिया। यह मुलाकात सरगुजा क्षेत्र के विकास और नई योजनाओं को लेकर महत्वपूर्ण मानी जा रही है।




