Breaking news
Advertisement
छत्तीसगढ़पॉलिटिक्सबड़ी खबरब्रेकिंग न्यूज़रायपुर

Assembly Breking:DAP की कमी को लेकर कांग्रेस विधायकों का जोरदार हंगामा,सदन के गर्भ गृह में घुसे,तीस विधायक निलंबित,सदन के कार्यवाही स्थगित

रायपुर/प्रविंस मनहर – छत्तीसगढ़ विधानसभा में आज कांग्रेसी विधायकों ने डीएपी की कमी को लेकर जोरदार हंगामा किया। कांग्रेस के हंगामे,नारेवाजी और आरोपों की वजह से सत्ता पक्ष और विपक्ष के बीच तीखी नोकझोक हुई। हंगामे की वजह से सदन की कार्यवाही पाँच मिनट के लिए स्थगित करनी पड़ी ।दरअसल प्रश्न काल के दौरान कांग्रेस विधायक उमेश पटेल ने किसानो को DAP आपूर्ति को लेकर उठाया प्रश्न करते हुए आरोप लगाया की सरकार ने निजी क्षेत्र को डीएपी की आपूर्ति करने की वजह से किसानों को अठारह सौ से दो हज़ार रुपये प्रति क्विंटल की दर से ब्लैक में ख़रीदना पड़ रहा है। किसानों को डीएपी नहीं मिल रहा है ।

प्रश्न का जवाब देते हुए राज्य के कृषि मंत्री रामविचार नेताम ने विपक्ष के आरोपों को खारिज करते हुए कहा कि सरकार भारत सरकार से हम सतत सम्पर्क में हैँ।विभागीय अधिकारी डीएपी की आपूर्ति को लेकर केंद्र सरकार के सम्पर्क में हैँ। उन्होंने कहा की डीएपी पूर्ति करने लगे हुए हैँ।उसके स्थान पर नैनो यूरिया का प्रमोट कर रहे हैँ।हम सभी जगहों में रेक पॉइंट पर जल्द ही एक दो दिन में पहुंच जायेगा। कृषि मंत्री ने कहा कि अगले तीन दिन में अठारह हज़ार मीट्रिक टन खाद पहुँचने वाला हैँ।

उमेश पटेल ने पूछा – DAP कितना रहेगा???
मंत्री नेताम ने दिया जवाब – एक दो दिन में 718 मेट्रिक टन खरसिया में पहुंच जायेगा…
उमेश पटेल का सावल – 2025 में 3 लाख 10 लक्ष्य था 1 लाख 08 हजार प्राप्त हुआ… 50 परसेंट उपलब्ध नहीं हो पाया, कितना किसान को दिए कितना कारोबारी को दिए..?
मंत्री नेताम का जवाब – 2025 में 3 लाख 10 लक्ष्य था 1 लाख 8 हजार प्राप्त हुआ…dap की कमी प्रदेश में हैँ… देश भर में ये स्थितिया बनी हैँ… उसी को देखते हुए नैनो यूरिया का बढ़ावा दिया जा रहा हैँ..40 प्रतिशत निजी क्षेत्रों को दिए, बैठक में यह निर्णय लिया गया हैँ. की निजी क्षेत्रों को सप्लाई ना कर सिधे सोसायटी को भेजा जाए..

Advertisement
Tags

Editorjee News

I am admin of Editorjee.com website. It is Hindi news website. It covers all news from India and World. I updates news from Politics analysis, crime reports, sports updates, entertainment gossip, exclusive pictures and articles, live business information .

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Close