Breaking news
Advertisement
big breakingट्रेंडिंग-न्यूज़देशबड़ी खबरब्रेकिंग न्यूज़

आज से शुरू होगा संसद का शीतकालीन सत्र, SIR के मुद्दे पर सरकार को घेरेगा विपक्ष

नई दिल्ली। Parliament Winter Session: संसद का शीतकालीन सत्र 01 दिंसबर यानी आज सोमवार से शुरू होग, जो की 19 दिसंबर तक चलेगा। संसद के शीतकालीन सत्र में 10 बिल पेश होंगे। वहीं SIR और वोट चोरी के मुद्दे को लेकर विपक्ष सरकार को घेरने की तैयारियों में है।

बता दें कि, सेंट्रल एक्साइज (अमेंडमेंट) बिल, 2025- निर्मला सीतारमण सेंट्रल एक्साइज एक्ट, 1944 में और बदलाव करने के लिए एक बिल पेश करने की इजाज़त के लिए प्रस्ताव रखेंगी। हेल्थ सिक्योरिटी से नेशनल सिक्योरिटी सेस बिल, 2025- निर्मला सीतारमण नेशनल सिक्योरिटी और पब्लिक हेल्थ पर होने वाले खर्च को पूरा करने के लिए रिसोर्स बढ़ाने और इन मकसदों के लिए लगाई गई मशीनों या दूसरे प्रोसेस पर सेस लगाने के लिए एक बिल पेश करने की इजाज़त के लिए प्रस्ताव रखेंगी, जिनसे खास सामान बनाए या प्रोड्यस किए जाते हैं और उससे जुड़े या उससे जुड़े मामलों के लिए।

Parliament Winter Session: वहीं पार्लियामेंट्री अफेयर्स मिनिस्टर किरेन रिजिजू ने कहा है कि सरकार विपक्ष की चिंताओं को दूर करने के लिए पूरी तरह तैयार है। रविवार को ऑल-पार्टी मीटिंग के बाद केंद्रीय मंत्री रिजेजू ने मीडिया से कहा कि, कुछ नेताओं ने कहा कि, वे एसआईआर को लेकर सदन में हंगामा कर सकते हैं। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि, हां हम विपक्ष की बात सुनने के लिए तैयार है क्योंकि संसद सबका है, यह देश सबका है। हालांकि उन्होंने कहा कि, संसद में हर मुद्दे पर चर्चा करने के तरीके, नियम और परंपराएं होती है।

 

 

Advertisement
Tags

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Close