छत्तीसगढ़बड़ी खबरब्रेकिंग न्यूज़रायपुर
खरोरा में नलवा सीमेंट फैक्ट्री के विरोध में ग्रामीण,जनसुनवाई में गो बैक के लगे नारे,बरसात में भीगते रहे ग्रामीण…

रायपुर/प्रविंस मनहर – रायपुर जिले के खरोरा में नलवा सीमेंट प्लांट का एक फैक्ट्री लगने जा रहा है। इस फैक्ट्री लगने से क्षेत्र के लगभग 50 से 55 हजार से अधिक लोग प्रभावित होंगे।खदान के संबंध में जनसुनवाई किया जा रहा है। जनसुनवाई का विरोध करने 5-6 गांव के लगभग 1000 ग्रामीण मौके पर मौजूद है भारी बारिश के बीच भी ग्रामीणों,बच्चे इस जनसुनवाई का विरोध करते नलवा सीमेंट प्लांट वापस जाओ के नारे लगाते नजर आ रहे हैं। मिली जानकारी के अनुसार खदान में विस्फोट से होने वाले कंपन से मकानों की नींव को नुकसान पहुंचेगा, इसलिए वे खदान नहीं लगने देना चाहते। सभी खरोरा के मोतिमपुर में ग्रामीण टेंट लगाकर एक रात पहले से डटे हुए है। उनके विरोध को देखते हुए पुलिस फोर्स मौके पर तैनात है।
Advertisement




