रायपुर में दोपहिया चोर गिरोह का भंडाफोड़, 21 आरोपी गिरफ्तार, बरामद किए गए 36 वाहन
हिमांशु पटेल/रायपुर। Raipur News: राजधानी रायपुर पुलिस ने अलग-अलग थाना क्षेत्रों से एक्टिवा चोरी करने वाले संगठित गिरोह का पर्दाफाश करते हुए मुख्य आरोपी समेत कुल 21 लोगों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से चोरी की 36 एक्टिवा वाहन बरामद की गई हैं, जिनकी कुल कीमत करीब 19.80 लाख रुपये आंकी गई है।
वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देश पर विशेष टीम गठित की गई थी। जांच के दौरान टीम ने बोरियाकला निवासी रोशन रात्रे को गिरफ्तार किया, जो मास्टर चाबी के जरिए अलग-अलग इलाकों से एक्टिवा चोरी करता था। पूछताछ में सामने आया कि वह चोरी की गाड़ियां कमल जांगड़े, गितेश पाटले और मुस्कान रात्रे को खपाने के लिए देता था।
Raipur News: पुलिस ने चोरी की वाहन बेचने और खरीदने वाले 17 अन्य आरोपियों को भी गिरफ्तार किया है। जब्त वाहनों में सिविल लाइन, डीडी नगर और गोलबाजार थानों में दर्ज अपराध शामिल हैं। पुलिस के मुताबिक वर्ष 2026 में मात्र 15 दिनों के भीतर 44 दोपहिया वाहन जब्त किए जा चुके हैं।




