Breaking news
Advertisement
छत्तीसगढ़दुर्गबड़ी खबरब्रेकिंग न्यूज़रायगढ़

मेकाहारा में बुर्का पहनी दो महिलाओं ने फेंका था नवजात का शव, घटना का CCTV फुटेज आया सामने, देखें वीडियो

हिमांशु पटेल / रायपुर। Raipur News: राजधानी रायपुर के मेकाहारा अस्पताल के डस्टबिन में फेंके गए भ्रूण मामले में cctv फुटेज सामने आया है। बता दें कि, कल तड़के सुबह 5:30 बुर्का पहन कर महिलाएं स्कूटी पर सवार होकर अस्पताल के इमरजेंसी गेट के पास पहुंची सीसीटीवी फुटेज में दिख रहा है कि, महिलाएं गाड़ी से उतरने के कुछ देर बाद डस्टबिन के आसपास मंडराती रही और उनमें एक महिला ने पॉलिथीन से भरे नवजात को डस्टबिन में फेंकने की कोशिश की, लेकिन हड़बड़ाहट में नवजात नीचे गिर गया।

इसके बाद दोनों महिलाएं जल्दी से वापस अपनी गाड़ियों में बैठी और अस्पताल परिसर से निकल गई। सुबह का समय होने से अस्पताल परीक्षण भेद नहीं थी। उसी वक्त इमरजेंसी गेट के पास दूध खाली करने वाला एक पिकअप वाहन खड़ा था। महिलाओं ने इस मौके का फायदा उठाया और बिना किसी की नजर में आए ये शर्मनाक कृत्य कर डाला। जब वार्ड बॉय सफाई के लिए पहुंचा तो उसने पॉलिथीन देखी और उसके पास जाकर देखा तो नवजात मृत अवस्था में था। सूचना मिलते ही अस्पताल प्रबंधन और मौदहापारा पुलिस मौके पर पहुंची।

वहीं अस्पताल प्रशासन ने बताया कि, पूरे मामले की जानकारी पुलिस को दे दी गई है। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर दोनों महिलाओं की पहचान की जा रही है। पुलिस ने सीसीटीवी की सभी एंगल से जाँच शुरू कर दिया गया है।आशंका जताई जारी की यह मामला अवैध गर्भपात का हो सकता है। डॉक्टर से मिली जानकारी के मुताबिक, यह नवजात पूरी तरह विकसित नहीं था जिससे यह संकेत मिलता है कि भ्रूण हत्या या अवैध गर्भपात का मामला हो सकता है।

5 से 6 माह का था नवजात

डॉक्टर के मुताबिक, नवजात लगभग 5 से 6 माह का भ्रूण था जो संभवत समय से पहले बाहर निकाल दिया गया। शव को पोस्टमार्टम के लिए मर्चयूरी भेज दिया गया है, ताकि वास्तविक कारणों का पता लगाया जा सके। शव को देखकर लग रहा था कि अवैध गर्भ पात का मामला है। मौदहा पारा पुलिस का कहना कि, मामला गंभीर है हम सीसीटीवी फुटेज और वाहनों के नंबर के आधार पर जांच कर रहे हैं प्रथम दृस्ट्या हत्या या अवैध गर्भपात से जुड़ा प्रतीत होता है और उसमें पहचान जल्द कर ली जाएगी।

 

Advertisement
Tags

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Close