Breaking news
Advertisement
ट्रेंडिंग-न्यूज़दिल्लीदेशबड़ी खबरब्रेकिंग न्यूज़

‘जिन्होंने मेरा घर गिराया, आज महाराष्ट्र ने उन्हें ही छोड़ दिया’, उद्धव ठाकरे की हार पर कंगना रनौत का रिएक्शन

नई दिल्ली। Kangana Ranaut ON BMC: मुंबई की बृहन्मुंबई महानगर निगम चुनाव 2026 के नतीजे कल यानी 16 जनवरी को आ चुके हैं। जिसमें बीजेपी ने उद्धव ठाकरे की पार्टी ‘शिवसेना (UBT)’ को करारी मात दी है। भाजपा ने इन चुनावों में सबसे बड़ी पार्टी के रूप में उभरकर इतिहास रच दिया है। अब 41 साल बाद पहली बार बीजेपी का बीएमसी में मेयर बनने जा रहा है। वहीं इस जीत को लेकर एक्ट्रेस और बीजेपी सांसद कंगना रनौत ने पीएम मोदी और महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस को जीत की बधाई।

बता दें कि, कंगना रनौत ने शिवसेना- UBT को मिली हार को लेकर कहा कि, आज BMC से उन्हें बेदखल कर दिया गया है। ये हम सभी के लिए एक बहुत बड़ी जीत है। उन्होंने उस समय को याद किया, जब 2020 में शिवसेना-UBT की सत्ता में बीएमसी ने उनके बांद्रा स्थित ऑफिस पर बुलडोजर चला दिया था और बॉम्बे हाईकोर्ट ने उसे “कानून की दृष्टि में केवल दुर्भावना कह दिया था।

उन्होंने कहा कि, कहा कि जिन लोगों ने मुझे गाली दी, मेरा घर गिराया, मुझे बुरा-भला कहा और मुझे महाराष्ट्र छोड़ने की धमकी दी, आज महाराष्ट्र ने उन्हें ही छोड़ दिया है। जिस समय कंगना रनौत का घर टूटा था। उस समय उन्होंने ने कहा था कि, ‘उद्धव ठाकरे तुझे क्या लगता है तूने फिल्म माफिया के साथ मेरा घर तोड़ कर मुझसे बहुत बड़ा बदला लिया है। आज मेरा घर टूटा है कल तेरा घमंड टूटेगा। ये वक्त का पहिया है। याद रखना हमेशा एक जैसा नहीं रहता। जिसका वीडियो भी सामने आया था।

मालूम हो कि, बीएमसी की 227 सीटों के शुक्रवार को आए परिणाम ने ठकरे ब्रदर्स को चौंका दिया। बीजेपी ने 89 सीटे जीते। उनका वोट प्रतिशत 45.22 रहा। वहीं एकनाथ शिंदे की शिवसेना के खाते में 29 सीटें आई, जबकि महायुति ने चुनाव में 118 सीटें जीतकर बीएमसी में मेयर पद अपने नाम कर लिया है। उद्धव ठाकरे की शिवसेना सिर्फ 65 सीटें जीत पाई।

किस पार्टी को मिले थे कितने वोट

Kangana Ranaut ON BMC: बीजेपी ने बीएमसी चुनाव में 45.22% वोट के साथ 89 सीटें जीती हैं। बीजेपी को कुल 1,17,9,273 वोट मिले हैं। शिवसेना (यूबीटी) को 65 सीटें मिली और उनका वोट प्रतिशत 27.52 रहा है। वहीं उद्धव ठाकरे को 71,7,736 वोट मिले हैं। शिंदे सेना को 29 सीटें मिली हैं और उनका वोट प्रतिशत 10.48 रहा है। वहीं कांग्रेस का वोट प्रतिशत 9.31 रहा और उसे 24 सीटें मिली।

 

 

यह भी देखें

Advertisement
Tags

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Close