दोपहर 2 बजे होगा DG-IGP कॉन्फ्रेंस का आगाज, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह करेंगे उद्घाटन
रायपुर। DG-IGP Conference: छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में आज से तीन दिवसीय DG-IGP कॉन्फ्रेंस की शुरुआत हो रही है। इस महत्वपूर्ण सम्मेलन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल जैसे कई बड़ी हस्तियां शामिल होंगे। वहीं इस कॉन्फ्रेंस से जुड़ी एक बड़ी अपडेट सामने आई है। जिसमें बताया गया कि, दोपहर 2 बजे इस कॉन्फ्रेंस का आगाज होगा।
बता दें कि, इस कॉन्फ्रेंस में तमाम राज्यों केंद्र शासित प्रदेशों के DGP बैठक के लिए IIM रायपुर पहुंच रहे हैं। केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बलों (CAPFs) के प्रमुख, केंद्रीय पुलिस संगठनों (CPOs) और इंटेलिजेंस/विशेष एजेंसियों के प्रमुख गृह मंत्री, गृह सचिव, केंद्र सरकार के वरिष्ठ अधिकारी, राज्यों के गृह विभाग के वरिष्ठ अधिकारी भी IIM रायपुर पहुंच रहे हैं।
DG-IGP Conference: मिली जानकारी के अनुसार, दोपहर 2 से लगभग रात 8 बजे तक तमाम बैठकें होंगी। सबसे पहले केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह इस सम्मेलन का उद्घाटन करेंगे। उद्घाटन के बाद पहले दिन ही सम्मेलन का एजेंडा और मुख्य विषयों की रूपरेखा रखा जाएगा और कुछ प्रारंभिक चर्चाएँ और पैनल-सत्र होंगे। वहीं कल PM Modi शाम 7:30 बजे रायपुर आएंगे और इस बैठक में शामिल होंगे।




