Breaking news
Advertisement
छत्तीसगढ़ट्रेंडिंग-न्यूज़दुर्गबड़ी खबरब्रेकिंग न्यूज़

24 घंटे के भीतर ही पुलिस के हत्थे चढ़े स्टंट बाज, 40 हजार से अधिक का काटा चालान, परिजन मांगते रहे माफी

दुर्ग। Durg Stunt News: दुर्ग पुलिस ने चलती कार में खतरनाक स्टंट करने वाले तीन स्टंट बाजों को 24 घंटे के अंदर ढूंढ निकाला और उन्हें गिरफ्तार किया है, जिनका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था।  पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए आरोपियों को पकड़ा और स्टंट में इस्तेमाल की गई गाड़ी भी भीजब्त कर ली है। वीडियो सामने आने के बाद पुलिस ने गाड़ी के नंबर के आधार पर मुख्य चालक सहित सभी युवकों की पहचान की और उन्हें गिरफ्तार कर लिया।

वहीं पुलिस ने दुर्ग यातायात कंट्रोल रूम में स्टंट बाजों की क्लास लगाई और यातायात विभाग ने 40 हज़ार से अधिक का चालान काटा। इस दौरान युवकों के परिजन माफी मांगते रहे। लेकिन, पुलिस ने साफ हिदायत देते हुए कहा कि, स्टंट बाज नहीं बक्शे जायेंगे

Durg Stunt News: बता दें कि, युवकों ने चलती कार का खिड़की से लटकर जानलेवा स्टंट किए थे, जिससे उनकी अपनी और आम जनता की जान जोखिम में पड़ गई थी। दुर्ग पुलिस ने इस कार्रवाई के माध्यम से जनता से अपील की है कि वे इस तरह के खतरनाक स्टंट से बचें, अन्यथा सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। 

 

Advertisement
Tags

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Close