छत्तीसगढ़ट्रेंडिंग-न्यूज़बड़ी खबरब्रेकिंग न्यूज़रायपुर
छत्तीसगढ़ में जनादेश परब कार्यक्रम जारी, आज मंत्री गुरु खुशवंत साहेब पेश करेंगे विभागीय रिपोर्ट कार्ड
रायपुर। Raipur News: छत्तीसगढ़ सरकार के दो वर्ष पूरे होने पर “जनादेश परब” कार्यक्रम चल रहे हैं, जिसमें सभी विभागीय मंत्री अपने-अपने विभागों का रिपोर्ट कार्ड पेश कर रहे हैं। ऐसे में आज तकनीकी शिक्षा एवं रोजगार व कौशल विकास मंत्री गुरु खुशवंत साहेब दोपहर 12:30 बजे रायपुर के संवाद कार्यालय में विभागीय अधिकारियों के साथ प्रेस वार्ता करेंगे।
Raipur News: इस प्रेस वार्ता में वे विभागीय उपलब्धियां बताएंगे और अधिकारियों के साथ पत्रकारों को संबोधित करेंगे। जनादेश परब के तहत छत्तीसगढ़ में विभिन्न जिलों में BJP सरकार के दो साल के कार्यों का बखान हो रहा है, जिसमें केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा ने भी भाग लिया। मंत्री गुरु खुशवंत साहेब कौशल विकास, तकनीकी शिक्षा और रोजगार व कौशल विकास विभाग की उपलब्धियां बताएंगे। इस दौरान विभागीय अधिकारी भी मौजूद रहेंगे।
Advertisement




