Breaking news
Advertisement
छत्तीसगढ़ट्रेंडिंग-न्यूज़बड़ी खबरब्रेकिंग न्यूज़रायपुर

तेज रफ्तार का कहर.. हवा में उड़ते हुए नाले में जा घुसा बाइक सवार, मौके पर उमड़ी भीड़, देखें तस्वीरें

हिमांशु पटेल/ रायपुर। Raipur News: आज सुबह करीब 10 बजे राजधानी रायपुर के पंडरी शंकर नगर एक्सप्रेस वे पर एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया। जहां तेज रफ्तार बाइक सवार युवक अनियंत्रित होकर पुलिया से पहले सीधे सड़क के किनारे बने नाले में जा गिरा। बाइक समेत युवक के नाले में गिरते ही मौके पर अफरा-तफरी मच गई। गनीमत रही कि, इस हादसे में बाइक चालक को कोई गंभीर चोट नहीं आई, लेकिन जिस तरह तेज रफ्तार और लापरवाही से वाहन चलाया जा रहा था, वह बेहद खतरनाक साबित हो सकता था।

वहीं हादसे के बाद राहगीरों और स्थानीय लोगों ने तुरंत मोर्चा संभालते हुए नाले में उतरकर युवक को बाहर निकाला, साथ ही कड़ी मशक्कत के बाद बाइक को भी बाहर निकाला गया। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, बाइक की रफ्तार काफी तेज थी और संतुलन बिगड़ते ही चालक संभल नहीं पाया।

Raipur News: यह घटना एक बार फिर तेज रफ्तार और लापरवाह ड्राइविंग के खतरों को उजागर करती है। वहीं राहगीरों के मुताबिक प्रशासन से मांग की है कि एक्सप्रेस वे पर स्पीड कंट्रोल और सुरक्षा उपायों को और सख्त किया जाए,ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं से बचा जा सके।

Advertisement
Tags

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Close