big breakingक्राइमछत्तीसगढ़छत्तीसगढ़बड़ी खबरब्रेकिंग न्यूज़रायपुर
पैसा का लालच इतना की घर के मासूम की चढ़ाई बलि,नार्को टेस्ट में हुआ बढ़ा खुलासा,तांत्रिक सहित 5 लोग गिरफ्तार

रायपुर/प्रविंस मनहर – छत्तीसगढ़ के मुंगेली जिले में अंधविश्वाश का मामला सामने आया हैं। जहा अन्धविश्वाश के चलते 7 साल के मासूम की उनके ही घर वालो ने हत्या कर दी। दरअसल पूरा मामला लोरमी थाना क्षेत्र के कोसाबाड़ी गांव की हैं जहा रिश्तेदार गांव के बैगा से धन प्राप्ति के लिए पूजा करवा कर रहे थे,जिसके लिए बलि चाहिए थी।आरोपियों ने बच्ची को काले कपड़े पहनाकर तांत्रिक क्रिया की फिर उसे चाकू से मारकर खेत में गाड़ दिया। खेत में बच्ची की खोपड़ी,अस्थि मिलने के बाद मामले की जांच जारी था। आरोपियों के नार्को टेस्ट के बाद मर्डर का खुलासा हुआ है,आरोपियों ने कबूला है कि मनचाही संपन्नता पाने के लिए ये सब किया। पुलिस ने बच्ची के चचेरे भाई-भाई, तांत्रिक समेत 5 लोगों को गिरफ्तार कर लिया है।
Advertisement




