छत्तीसगढ़ब्रेकिंग न्यूज़रायपुरहादसा
जगदलपुर से रायपुर आ रही बस भीषण सड़क हादसे का हुई शिकार, हाईवा से टकराई, तीन की मौके पर मौत

रायपुर : रायपुर-जगदलपुर मार्ग पर आज सुबह मंगलवार को एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। रॉयल बस (क्रमांक CG 04 E 4060), जो जगदलपुर से रायपुर की ओर जा रही थी, उसकी टक्कर ग्राम केंद्री के पास एक हाईवा से हो गई। यह हादसा अभनपुर थाना क्षेत्र में हुआ।
टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि मौके पर ही दो पुरुष और एक महिला की मौत हो गई। हादसे के समय बस में करीब 35 यात्री सवार थे। फिलहाल पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और घायलों को उपचार के लिए नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। 6 घायलों में तीन लोगों का इलाज अभनपुर के प्राइवेट हॉस्पिटल में चल रहा है वहीं और तीन का सरकारी अस्पताल में उपचार जारी है।
हादसा तेज रफ्तार और ओवरटेकिंग के कारण हुआ बताया जा रहा है। मृतकों के शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।
Advertisement




