बस स्टैंड में स्थापित होगी महात्मा ज्योतिबा फुले की प्रतिमा, मरार समाज ने सब्जी वितरण कर दिया शाकाहार का संदेश

अभनपुर। CG News: मरार समाज द्वारा आज अभनपुर राज के तत्वाधान में अभनपुर बस स्टैंड में शाकंभरी महोत्सव भव्य रूप से मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ माता शाकंभरी की विशेष पूजा आराधना से किया गया। इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि उत्रसेन गहिरवारे नपाध्यक्ष अभनपुर, अध्यक्षता धर्मेन्द्र पटेल अभनपुर राज कार्यकारी अध्यक्ष शामिल हुए, इसके साथ ही अतिविशिष्ट अतिथि अशोक बजाज प्रदेश कार्यालय मंत्री,बलविंदर गांधी नपा उपाध्यक्ष अभनपुर, अनिल अग्रवाल सांसद प्रतिनिधि,ईश्वर पटेल अभनपुर राज अध्यक्ष, राधाकृष्ण टंडन सतनामी समाज अध्यक्ष, वेदव्यास तारक, हेमंत तारक, धीवर समाज,सतीश साहू, डोमेन्द्र साहू, साहू समाज से, देवांगन समाज से भरत देवांगन, समाजसेवी महेन्द्र पांडे मौजूद रहे।
वहीं नारी शक्ति के रूप में पार्षद मीना साहू, शारदा साहू, चेतना गुप्ता, मीनाक्षी मेश्राम,सीता साहू,पूजा बघेल विशिष्ट अतिथि रही। सभी अतिथियो ने बडी संख्या में उपस्थित जन समुदाय को सब्जी वितरण कर शाकाहार का संदेश दिया। इस मौके पर सभा को संबोधित करते हुए नपाध्यक्ष उत्रसेन गहिरवारे ने मरार समाज की सब्जी दान की पहल को मुक्त कंठ से सराहा। साथ ही उन्होंने मरार समाज की मांग पर नगर के बस स्टैंड में महात्मा ज्योतिबा फुले की प्रतिमा स्थापित करने तथा मुख्य मार्ग का नाम माता सावित्री फुले के नाम पर रखने की घोषणा की।
CG News: वहीं अशोक बजाज ने मरार समाज की समाज भूमिका को सराहा और शाकाहार अपनाने का संदेश दिया।सभी अतिथियों ने सभा को संबोधित करते हुए मरार समाज द्वारा प्रतिवर्ष सब्जी दान करने की पहल की सराहना किए। मंचीय संचालन नवाचारी शिक्षक महेन्द्र कुमार पटेल ने किया। आयोजन संयोजन में अहम् भूमिका डॉ मधुसूदन पटेल, नेतूराम पटेल, अवध पटेल, डॉक्टर कमल पटेल, वेदव्यास पटेल, संजय पटेल, योगेन्द्र पटेल,झाड़ीराम पटेल, गोपेश पटेल ,शरद पटेल,तिहारू राम पटेल, टेकराम पटेल दुधारू पटेल, पंचू पटेल,डेमन पटेल, टैटू पटेल, लक्ष्मण पटेल,रिखिराम पटेल, सखाराम पटेल, सरोज पटेल रामनिवास पटेल, सुखेंद्र पटेल, संतोष पटेल, मिलन पटेल, नोहर पटेल का रहा। इस अवसर पर बड़ी संख्या में मरार समाज व सर्व समाज के लोगों की उपस्थिति रही ।




