सेक्स सीडी कांड मामला, हाईकोर्ट जाएगी कांग्रेस, हालिया फैसले के खिलाफ करेगी अपील
रायपुर। CG Sex CD Scandal: छत्तीसगढ़ की बहुचर्चित सीडी कांड मामले में जहां बीते दिनों रायपुर सेशन कोर्ट ने CBI की रिव्यू याचिका को मंजूरी दी थी। जिसके बाद सेशन कोर्ट ने पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को नियमित कोर्ट में पेश होने के निर्देश दिए थे। वहीं अब इस मामले को लेकर कांग्रेस हाईकोर्ट जाएगी।
जानकारी के अनुसार, इस कांड मामले में रायपुर सेशन कोर्ट के हालिया फैसले के खिलाफ कांग्रेस हाईकोर्ट में अपील करेगी। भूपेश बघेल ने बताया कि, उन्हें पहले ही इस केस से डिस्चार्ज किया जा चुका था, लेकिन अब सीबीआई ने सेशन कोर्ट में दोबारा अपील की है।
बता दें कि, मार्च 2025 में CBI की विशेष अदालत ने भूपेश बघेल को सभी आरोपों से बारी कर दिया था। तब कोर्ट ने कहा था कि, भूपेश बघेल के खिलाफ मुकदमा चलाने का कोई ठोस आधार नही है। इसी फैसले को चुनौती देते हुए CBI ने सेशन कोर्ट में रिव्यू पिटिशन दाखिल की थी।
CG Sex CD Scandal: इससे पहले भूपेश बघेल की ओर से जबलपुर हाईकोर्ट के वरिष्ठ वकील मनीष दत्त ने कोर्ट में दलीलें रखी थी। जिसमें कहा गया था कि, भूपेश बघेल को झूठे मामले में फंसाया जा रहा है। जिसके बाद बचाव पक्ष ने ने कहा था कि, बघेल ने किसी तरह का कोई अपराध नहीं किया है।




