Breaking news
Advertisement
छत्तीसगढ़ट्रेंडिंग-न्यूज़बड़ी खबरब्रेकिंग न्यूज़रायपुर

नशे का विरोध करना युवक को पड़ा महंगा, बदमाशों ने घर में तोड़फोड़ कर की मारपीट, घटना का वीडियो आया सामने

हिमांशु पटेल/ रायपुर। Raipur News: राजधानी रायपुर में बदमाशों के हौसले एक बार फिर बुलंद नजर आए। बीरगांव के जागृति नगर इलाके में बदमाशों ने ऐसा आतंक मचाया कि पूरा मोहल्ला दहशत में आ गया। जानकारी के मुताबिक, घर के सामने हो रही गाली-गलौज का विरोध करना एक युवक को भारी पड़ गया। बदमाशों ने न सिर्फ़ युवक से बहस की बल्कि कुछ ही देर बाद उसके घर में घुस गए।

घर के अंदर घुसते ही उन्होंने तोड़फोड़ शुरू कर दी और परिवार के सामने ही युवक के साथ जमकर मारपीट की। आरोप है कि बदमाशों की संख्या एक से अधिक थी और सभी नशे में धुत दिखाई दे रहे थे। हालात इतने बिगड़ गए कि पीड़ित युवक को अपने परिवार के साथ कमरे में बंद होकर जान बचानी पड़ी।

Raipur News: इसी दौरान इस पूरी वारदात का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है, जिसमें बदमाशों की गुंडई साफ दिखाई देती है। फुटेज सामने आने के बाद स्थानीय लोग पुलिस से कड़ी कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।घटना उरला थाना क्षेत्र की बताई जा रही है। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और फुटेज के आधार पर आरोपियों की पहचान कर उनकी तलाश शुरू कर दी है। स्थानीय लोगों का कहना है कि क्षेत्र में लगातार बढ़ रहे अपराधों पर अब सख्त कार्रवाई की जरूरत है।

Advertisement
Tags

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Close