Breaking news
Advertisement
religiousछत्तीसगढ़ट्रेंडिंग-न्यूज़धर्मबड़ी खबरब्रेकिंग न्यूज़रायपुर

महादेव घाट में पुन्नी मेला के आयोजन को लेकर तैयारियां जोरों पर, घाटों की साफ सफाई में जुटा नगर निगम

रायपुर। Kartik Purnima 2025:  हर साल की तरह इस साल भी महादेव घाट में पुन्नी मेला आयोजन की तैयारियां जोरों पर हैं। नगर निगम महादेव घाट की साफ-सफाई और अन्य व्यवस्थाओं को सुनिश्चित करने में जुटा हुआ है, ताकि श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा न हो।

यह मेला कार्तिक पूर्णिमा के अवसर पर आयोजित किया जाता है, जो इस साल 5 नवंबर को है। महादेव घाट स्थित हटकेश्वरनाथ मंदिर में हजारों श्रद्धालु सुबह से ही पहुंचने लगते हैं और पुन्नी स्नान के बाद भगवान का दर्शन करते हैं।  कार्तिक पूर्णिमा के अवसर पर महादेव घाट में तीन दिनों तक मेला लगता है, जिसमें श्रद्धालुओं की भारी भीड़ जुटती है।

Kartik Purnima 2025: कार्तिक पूर्णिमा के दिन स्नान और दान का काफी महत्व माना गया है। इस दिन स्नान दान करने से व्यक्ति के सारे पाप मिट जाते हैं और पुण्य की प्राप्ति होती है। श्रद्धालु पुन्नी स्नान के बाद हटकेश्वर महादेव का दर्शन करते हैं और पुण्य कमाते हैं।

 

 

Advertisement
Tags

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Close