Breaking news
Advertisement
big breakingछत्तीसगढ़ट्रेंडिंग-न्यूज़बड़ी खबरब्रेकिंग न्यूज़रायपुर

रायपुर पहुंचे पीएम मोदी, पद्म विभूषण तीजन बाई के परिवार से बात कर स्वास्थ्य के बारे में ली जानकारी

रायपुर। Pm Modi In CG: छत्तीसगढ़ के 25 साल पूरा होने पर आज राज्योत्सव का जश्न मनाया जाएगा। जिसका शुभारंभ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी करेंगे। जिसके लिए वे रायपुर पहुंच चुके हैं। इस दौरान वे कई विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल होंगे। एयरपोर्ट पहुंचते ही उनका साय कैबिनेट के सभी मंत्रियों ने उनका स्वागत किया।

वहीं रायपुर पहुंचते ही पीएम मोदी ने छत्तीसगढ़ की मशहूर कलाकार पद्म विभूषण तीजन बाई के परिवार से बात की और उनके स्वास्थ्य के बारे में जानकारी ली। पीएम मोदी ने मशहूर लेखक पद्म भूषण विनोद कुमार शुक्ला को भी फोन किया और उनके स्वास्थ्य और कुशलक्षेम के बारे में जानकारी ली।

Pm Modi In CG: बता दें कि, प्रधानमंत्री मोदी के दौरे को लेकर सुरक्षा की विशेष व्यवस्था की गई। एयरपोर्ट से कार्यक्रम स्थल तक मल्टी लेयर सुरक्षा व्यवस्था सक्रिय है। पहले घेरे में 70 SPG कमांडो प्रधानमंत्री मूवमेंट के दौरान देंगे 360 डिग्री सुरक्षा कवच, दूसरे में राज्य पुलिस, STF और जिला पुलिस के लगभग 2 हजार जवानों की तैनाती है। इसके साथ ही तीसरे सुरक्षा घेरे में ड्रोन, सीसीटीवी नेटवर्क और इंटेलीजेंस टीम रियल टाइम मॉनिटरिंग कर रही है। वहीं यातायात व्यवस्था में भी सुरक्षा के लिहाज से तैयारी की गई है।

 

 

 

PM Narendra Modi spoke to the family of Chhattisgarh’s renowned artist, Padma Vibhushan Teejan Bai, and enquired about her health.

PM Modi also called noted writer Padma Bhushan Vinod Kumar Shukla and checked on his health and well-being.

— ANI (@ANI) November 1, 2025

Advertisement
Tags

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Close