NHM कर्मचारियों को मिला बर्खास्तगी का अल्टीमेटम, स्वास्थ्य सचिव ने सख्त रवैया अपनाते हुए दिए ये कड़े निर्देश
रायपुर। NHM Employees Strike: छत्तीसगढ़ में राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (एनएचएम) कर्मचारी लगातार एक महीने से हड़ताल पर हैं। जिसमें 16,000 से अधिक कर्मचारी नियमितीकरण और अन्य मांगों को लेकर आंदोलनरत हैं। इससे स्वास्थ्य सिस्टम गड़बड़ा गई है। वहीं अब स्वास्थ्य सचिव ने इस मामले को लेकर सख्त रवैया अपनाते हुए निर्देश जारी किए हैं।
स्वास्थ्य सचिव अमित कटारिया ने निर्देश दिए हैं कि जो कर्मचारी ड्यूटी पर वापस नहीं लौटे हैं तो उन्हें तत्काल प्रभाव से बर्खास्त किया जाए। इसके अलावा, सभी मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारियों (CMHO) को शुक्रवार तक खाली पदों की सूची तैयार करने और उसे अपडेट करने के निर्देश दिए गए हैं ताकि नई भर्तियों की प्रक्रिया शुरू की जा सके।
NHM Employees Strike: बता दें कि, इस हड़ताल के कारण स्वास्थ्य सेवाएं प्रभावित हो रही हैं। खासकर ग्रामीण इलाकों में जहां NHM कर्मचारी महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। कर्मचारी अपनी 10 सूत्री मांगों को लेकर आंदोलनरत हैं, जिनमें नियमितीकरण, वेतन वृद्धि और भविष्य निधि जैसी महत्वपूर्ण मांगें शामिल हैं।




