राजधानी में जुए के विवाद में हत्या,100 रूपये हारने के बाद दो भाईयों ने घर घुसकर परिवार के सामने कैंची से घोंप कर उतारा मौत की घाट
Murder over gambling dispute in the capital. After losing Rs 100, two brothers entered the house and stabbed them to death with scissors in front of the family

हिमांशु/राजधानी रायपुर में दिवाली की दूसरी रात खौफनाक वारदात ने लोगों को झकझोर कर रख दिया। भाठागांव BSUP कॉलोनी में रहने वाले ताहिर हुसैन की बेरहमी से हत्या कर दी गई। यह घटना उसके घर के सामने, पत्नी और परिवार की आंखों के सामने हुई।

जानकारी के अनुसार, पुरानी बस्ती की एक चिकन दुकान में काम करने वाला ताहिर हुसैन दिवाली की रात कुछ दोस्तों के साथ जुआ खेल रहा था।उसी दौरान उसका झगड़ा सूरज यादव और मदन यादव नाम के दो भाइयों से हो गया। विवाद की वजह थी सिर्फ 100 रुपये का जुए का दांव। रुपए हारने पर दोनों आरोपी ताहिर से उलझ गए।

गुस्से में दोनों भाई रात में ताहिर के घर पहुंचे, उसे बाहर बुलाया और लाठी-डंडों से पीटने लगे। विरोध करने पर आरोपियों ने सीने में कैंची घोंप दी जिससे ताहिर की मौके पर ही मौत हो गई।

घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई। पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। ताहिर की पत्नी का रो-रोकर बुरा हाल है, वह अब इंसाफ की गुहार लगा रही है। दिवाली की खुशियों के बीच रायपुर में यह घटना मातम में बदल गई।




