Breaking news
Advertisement
छत्तीसगढ़ट्रेंडिंग-न्यूज़देशबड़ी खबरब्रेकिंग न्यूज़

देशभर में इंडिगो की 100 से ज्यादा फ्लाइट्स रद्द, 300 से 400 यात्री हुए परेशान, जानें क्या है वजह

रायपुर। IndiGo Flight Crisis: देश की बड़ी एयरलाइन कंपनी इंडिगो से जुड़ी इस वक्त एक बड़ी खबर सामने आ रही है। जहां 100 से ज्यादा फ्लाइट्स कैंसिल कर दिए गए हैं। जिस वजह से 300-400 यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

दरअसल, इंडिगो की उड़ानों में देरी और रद्दीकरण के पीछे कई वजहें सामने आ रही हैं। कहीं तकनीकी खामियां बताई जा रही हैं, तो कहीं क्रू मेंबर्स की कमी। लेकिन एयरलाइन पायलेट्स एसोसिएशन का आरोप है कि, इंडिगो पायलटों की कमी को छिपाने के साथ-साथ उड़ानों में लगातार हो रही देरी और रद्दीकरण का इस्तेमाल फ्लाइट ड्यूटी टाइम लिमिट में राहत पाने के लिए कर रही है।

IndiGo Flight Crisis: वहीं इंदौर आने-जाने वाली 4-5 फ्लाइट कैंसिल की गई है। इसी तरह दिल्ली, मुंबई, हैदराबाद, बेंगलुरु में भी फ्लाइट्स रद्द की गई है।इंडिगो की इस देरी ने हवाई किराए में जबरदस्‍त बढ़ोतरी कर दी है। अब हालात ये हैं कि कई रूट्स पर टिकटों के दाम कई गुना बढ़ गए हैं। फिलहाल एयरलाइन के पास 5456 पायलट, 10,212 केबिन क्रू और कुल 41 हजार से अधिक कर्मचारी हैं। इसके बावजूद कंपनी क्रू की भारी कमी से जूझ रही है।

 

Advertisement
Tags

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Close