भारत और अफ्रीका का दूसरा वनडे मैच, आज दोनों टीम करेंगी प्रैक्टिस, किए गए सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम
रायपुर। Ind vs SA 2nd ODI Match: राजधानी के नवा रायपुर में कल शहीद वीर नारायण सिंह स्टेडियम में 3 दिसंबर को रोमांचक मुकाबला होने जा रहा है। यहां भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच दूसरा वनडे मुकाबला खेला जाएगा शहीद वीर नारायण सिंह स्टेडियम में मैच को लेकर क्रिकेट प्रेमियों में उत्साह है। वहीं कल दोनों खिलाड़ी कल देर शाम रायपुर पहुंचे।
बता दें कि, आज स्टेडिटम में दोनों टीम अभ्यास करेगी। जिसमें दोपहर डेढ़ बजे दक्षिण अफ्रीका और शाम पांच बजे टीम इंडिया प्रैक्टिस करेगी। इस दौरान सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। सुरक्षा के मद्दे नजर 2 हजार से ज्यादा पुलिस कर्मियों की तैनाती की गई है।
Ind vs SA 2nd ODI Match: भारतीय टीम ने पहला वनडे मैच 17 रन से जीता था और अब वे सीरीज में 1-0 की बढ़त बनाए हुए हैं। रांची में हुए मुकाबले में भारत ने 17 रनों से जीत दर्ज की थी। वहीं अब दक्षिण अफ्रीका की टीम वापसी करने के लिए उत्सुक होगी। सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं, और दर्शकों को मैच का आनंद लेने के लिए तैयार रहना चाहिए।




