हत्या या आत्महत्या… फांसी के फंदे पर लटकता मिला युवक का शव, तो जमीन पर मिली युवती की लाश, मचा हड़कंप
जशपुर। Jashpur News: छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले से एक बड़ी खबर सामने आ रही है जहां एक सुनसान इलाके में एक युवक-युवती की लाश मिली है। युवक का शव पेड़ से लटकता मिला, जबकि युवती का शव जमीन पर मिला। इस घटना के बाद आसपास के क्षेत्र में हड़कंप मच गया।
बता दें कि, यह पूरा मामला चौकी कोल्हेंनझरिया क्षेत्र के माटीपहाड़छार्रा गांव में का है। यहां एक सुनसान इलाके में युवक का शव पेड़ में लटकता मिला, जबकि युवती का शव जमीन पर मिला। जिसके बाद स्थानीय लोगों की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टममार्टम के लिए भेजा और जांच शुरू की।
Jashpur News: पुलिस से मिली जनकारी के अनुसार, युवक की पहचान चूड़ामणि पैंकरा (24 वर्ष) के रूप में हुई है, जो कांसाबेल थाना क्षेत्र के टांगरगांव का रहने वाला है। वहींमृतिका का नाम जिला जशपुर ( छ. ग) संदीला पैंकरा, उम्र 24 वर्ष निवासी माटीपहाड़ छर्रा, चौकी कोल्हेनझरिया बताया जा रहा है। अभी तक पूरा मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा हुआ माना जा रहा है। फिलहाल, पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है और आगे की कार्रवाई की जा रही है।




