Breaking news
Advertisement
छत्तीसगढ़ट्रेंडिंग-न्यूज़दिल्लीबड़ी खबरब्रेकिंग न्यूज़रायपुर

छत्तीसगढ़ कांग्रेस संगठन सृजन की अहम बैठक आज, दिल्ली पहुंचे प्रदेश के कई दिग्गज नेता

रायपुर। Congress Organization Creation: छत्तीसगढ़ कांग्रेस संगठन सृजन को लेकर दिल्ली में आज अहम बैठक होगी। बैठक की अध्यक्षता कांग्रेस के महासचिव केसी वेणुगोपाल करेंगे। इसमें वे AICC के ऑब्जर्वर के साथ वन टू वन चर्चा करेंगे। इसके साथ ही वे छत्तीसगढ़ कांग्रेस के बड़े नेताओं से भी वन टू वन चर्चा होगी।

बता दें कि, आज के इस बैठक में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज, पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरणदास महंत और टीएस सिंहदेव शामिल होंगे और जिलाध्यक्षों के चयन को लेकर भी वन टू वन चर्चा की जाएगी। जिला अध्यक्षों की नियुक्ति को पहले पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा ऑब्जर्वरो के साथ वन टू वन चर्चा मीटिंग होगी। जिला अध्यक्षों पर राय सुमारी की जाएगी उसके बाद हाईकमान के साथ बैठक के बाद सूची जारी की जाएगी।

Congress Organization Creation:  गौरतलब है कि, इस बार कांग्रेस जिलाध्यक्षों को चुनने के लिए AICC ने पर्य़वेक्षक नियुक्त किए थे, जिन्हें जिलों में पद के दावेदारों और वरिष्ठ नेताओं से चर्चा कर समन्वय करने की जिम्मेदारी मिली थी। जिलाध्यक्ष के लिए पहली बार हर जिले से 6 नामों का पैनल भेजा गया है। पर्यवेक्षकों की सूची के आधार पर ही इस बार जिलाध्यक्षों के नाम फाइनल होंगे |

 

Advertisement
Tags

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Close