Breaking news
Advertisement
छत्तीसगढ़ट्रेंडिंग-न्यूज़बड़ी खबरब्रेकिंग न्यूज़रायपुर

पुलिस अकादमी से हटाए गए IG रतन लाल डांगी, SI की पत्नी ने लगाए थे यौन शोषण के आरोप, अब इन्हें मिली जिम्मेदारी

रायपुर। IPS Ratan Lal Dangi : छत्तीसगढ़ सरकार ने आईजी रतन लाल डांगी को पुलिस अकादमी, चंदखुरी के निदेशक पद से हटा दिया है। उनके स्थान पर 2004 बैच के वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी अजय यादव को नया प्रभारी निदेशक नियुक्त किया गया है। यह कार्रवाई एक महिला द्वारा डांगी पर यौन और मानसिक उत्पीड़न के आरोप लगाने के बाद की गई है। उन्हें फिलहाल पुलिस मुख्यालय (PHQ) अटैच किया गया है। गृह विभाग के सचिव हिमशिखर गुप्ता की ओर से शुक्रवार को इस संबंध में आदेश जारी किया गया।

बता दें कि, सब इंस्पेक्टर की पत्नी ने आईपीएस डांगी पर सात साल से उत्पीड़न के गंभीर आरोप लगाए थे। शिकायत के साथ कई डिजिटल साक्ष्य भी उच्च अधिकारियों को सौंपे गए थे। मामला विभागीय जांच के दायरे में है और फिलहाल जांच जारी है। पीड़ित महिला ने शिकायत में इस बात का भी जिक्र किया है कि उसके पास आईपीएस रतनलाल डांगी के ख़िलाफ़ कई आपत्तिजनक डिजिटल साक्ष्य भी हैं।

IPS Ratan Lal Dangi : वहीं इस पूरे मामले पर आईपीएस रतनलाल डांगी का कहना है कि यह “एक सोची-समझी साजिश” है, जिसका उद्देश्य उनकी साफ-सुथरी छवि और संभावित पदोन्नति को नुकसान पहुंचाना है।
आईपीएस अजय यादव
आईपीएस अजय यादव
Advertisement
Tags

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Close