सरकारी नौकरी का शानदार मौका, बॉम्बे हाई कोर्ट में 2381 पदों पर निकली बंपर भर्ती, मिलेगी मोटी सैलरी
Bomby High Court Vacancy: सरकारी नौकरी का सपना देख रहे युवाओं के लिए खुशखबरी साबित हो सकती है ये खबर। दरअसल, बॉम्बे हाई कोर्ट में क्लर्क, चपरासी, स्टोनोग्राफर और ड्राइवर समेत कई पदों पर बंपर भर्ती निकली है। जिसके तहत कुल 2381 पदों पर भर्ती की जाएगी। ये भर्तियां बॉम्बे हाईकोर्ट की मुंबई, नागपुर और औरंगाबाद बेंच के लिए की जाएंगी।
बता दें कि, इसमें आवेदन की प्रक्रिया 15 दिसंबर 2025 से शुरू होगी जिसकी आखिरी तारीख 5 जनवरी 2026 तय की गई है। ऐसे में इच्छुक उम्मीदवार बॉम्बे हाईकोर्ट की वेबसाइट bombayhighcourt.nic.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं।
वैकेंसी डिटेल
क्लर्क-1382
चपरासी-887
ड्राइवर-37
स्टेनोग्राफर लोअर-56
स्टेनोग्राफर लोअर-19
शैक्षणिक योग्यता और उम्र सीमा
क्लर्क के पद के लिए उम्मीदवार को ग्रेजुएट होना चाहिए। वहीं टाइपिंग स्पीड 40 शब्द प्रति मिनट अनिवार्य है। इसके साथ ही आवेदक की आयु सीमा 18 से 38 साल निर्धारित की गई है।
चपरासी पद के लिए आवेदक को मराठी लिखनी और पढ़नी आनी चाहिए। ड्राइवर के लिए10वीं पास होने के साथ एमएलवी लाइसेंस और तीन साल ड्राइविंग का अनुभव। स्टेनोग्राफर लोअर के लिए ग्रेजुएशन व शॉर्टहैंड 80wpm के साथ 40wpm की स्पीड से टाइपिंग आनी चाहिए। स्टोनोग्राफर लोअर के लिए ग्रेजुएशन 100wpm की स्पीड से शॉर्टहैंड और 40wpm की स्पीड से टाइपिंग मांगी गई है।
सैलरी
क्लर्क को 29,200 से 92,300/- रुपये प्रति माह तक, स्टेनोग्राफर (लोअर ग्रेड) को 49100-155800/- रुपये प्रति माह तक और स्टेनोग्राफर हायर ग्रेड को 56100-177500/- रुपये प्रति माह तक सैलरी मिलेगी। इसके अलावा अन्य पदों पर भी नियमानुसार सैलरी मिलेगी।
कैसे करें अप्लाई
बॉम्बे हाई कोर्ट की आधिकारिक वेबसाइट bombayhighcourt.nic.in पर जाएं।
यहां Recruitment सेक्शन में सभी भर्तियों के नोटिफिकेशन और उनके सामने Apply Online का लिंक पर क्लिक कर फॉर्म भरें।
अपना नाम, पता, कैटेगिरी, 10वीं, 12वीं, ग्रेजुएशन के मार्क्स सभी की जानकारी भर दें।
पासपोर्ट साइज फोटोग्राफ और हस्ताक्षर को स्कैन करके सही साइज में अपलोड करें।
अपने पद के मुताबिक आवेदन शुल्क भरें और फॉर्म का फाइनल प्रिंट आउट निकालकर सुरक्षित रख लें।




