200 यूनिट तक बिजली बिल होगा हाफ, 45 लाख उपभोक्ताओं को मिली राहत
रायपुर। Electricity Bill: छत्तीसगढ़ के आम लोगों को लिए राहतभरी खबर है। जहां आज मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने राज्य में 200 यूनिट बिजली बिल हाफ करने का ऐलान किया है। जिससे की सरकार की इस घोषणा के बाद राज्य के करीब 45 लाख बिजली उपभोक्ताओं को फायदा होगा।
बता दें कि, आज मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने विधानसभा के विशेष सत्र में एक अहम घोषणा की है। राज्य सरकार ने फैसला लिया है कि अब 200 यूनिट तक की बिजली पर बिल हाफ किया जाएगा। सरकार का दावा है कि इस फैसले से लाखों घरेलू उपभोक्ताओं को सीधा लाभ मिलेगा और बिजली खर्च का बोझ कम होगा।
मुख्यमंत्री साय ने कहा कि, गरीब और मध्यमवर्गीय परिवारों की आर्थिक स्थिति को ध्यान में रखते हुए ये निर्णय लिया गया है। उन्होंने बताया कि नई नीति जल्द लागू की जाएगी, जिसके बाद उपभोक्ताओं के बिल स्वतः कम होकर आएंगे।
Electricity Bill: सीएम ने आगे कहा कि, सरकार का उद्देश्य लोगों को राहत देना और बिजली उपभोग को सुगम बनाना है। विधानसभा में सत्ता पक्ष के सदस्यों ने इस घोषणा का स्वागत किया, वहीं विपक्ष ने इसे देरी से लिया गया कदम बताया। वहीं राजधानी रायपुर सहित पूरे प्रदेश में इस फैसले को लेकर लोगों में खुशी का माहौल है। सरकार का दावा है कि आने वाले दिनों में और भी जनहितकारी निर्णय लिए जाएंगे।




