Breaking news
Advertisement
छत्तीसगढ़ट्रेंडिंग-न्यूज़बड़ी खबरब्रेकिंग न्यूज़रायपुर

कुख्यात नक्सली हिड़मा के गांव पहुंचे डिप्टी सीएम विजय शर्मा, बारसे और हिड़मा की माताओं से की मुलाकात

रायपुर/सुकमा। CG News: टॉप नक्सल कमांडर हिड़मा के मामले में छत्तीसगढ़ के उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा की पहल अब असर दिखा रही है। सुकमा जिले के गहराई वाले नक्सल प्रभावित इलाके ग्राम पुवर्ती पहुँचकर डिप्टी सीएम ने न सिर्फ हिड़मा और बारसे देवा की परिजन से मुलाकात की। माड़वी हिडमा की माता माड़वी पुंजी और बारसे देवा की माता बारसे सिंगे से न सिर्फ बातचीत की बल्कि दोपहर का भोजन भी किया। डिप्टी सीएम ने हिड़मा की मां से कहा कि, वे आत्मसमर्पण के लिए हिड़मा को मनाए।

इस दौरान उन्होंने ग्रामीणों से भी बातचीत की और कहा कि, सरकार संवाद और विश्वास के रास्ते पर आगे बढ़ रही है। दोनों नक्सल लीडरों को आत्मसर्पण के लिए प्रेरित करने की उनकी माताओं से अपील की। डिप्टी सीएम ने कहा कि, हिड़मा के लिए अब समय बहुत कम है। अगर वह लौटना चाहता है, तो सरकार उसके आत्मसमर्पण का पूरा रास्ता खोलेगी। नक्सल मुक्त भारत की दिशा में इसे बड़ा कदम माना जा रहा है।

CG News: डिप्टी सीएम विजय शर्मा ने बताया कि, सरकार सभी भटके हुए युवाओं को सुधारकर सम्मान के साथ जीवन जीने का अवसर देना चाहती है। बता दें कि, इसके पहले डिप्टी सीएम विजय शर्मा बाइक से पुवर्ती गाँव पहुंचे थे और ग्रामीणों के बीच बैठकर भोजन किया था।

 

ये भी देखें:

 

Advertisement
Tags

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Close