छत्तीसगढ़ट्रेंडिंग-न्यूज़बड़ी खबरब्रेकिंग न्यूज़रायपुर
तीन दिवसीय हड़ताल पर बैठे डेंटल कॉलेज के छात्र, इन मांगो को लेकर कर रहे प्रदर्शन
रायपुर। Raipur Dental College: शासकीय दंत चिकित्सा महाविद्यालय, रायपुर परिसर में आज पीजी स्टूडेंट्स और इंटर्न्स अपनी मांगों को लेकर तीन दिवसीय हड़ताल करने की घोषणा की है। वे यह प्रदर्शन चिकित्सक स्टाइपेंड रिवीजन और बेहतर हॉस्टल सुविधाओं की मांग को लेकर कर रहे हैं।
बता दें कि, इस संबंध में कॉलेज के प्रचार्य को ज्ञापन भी सौंपा गया है। छात्रों का कहना है कि उनकी मांगें लंबे समय से लंबित हैं, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई है, जिससे वे आंदोलन के लिए मजबूर है।
Raipur Dental College: इसके साथ ही छात्रों ने कहा कि, अगर उनकी मांग पर जल्द ही कोई समाधान नहीं किया गया तो वे ऐसे ही शांतिपूर्ण तरीके से प्रदर्शन जारी रखेंगे।

यह भी देखें
Advertisement




