कोल लेवी मामला, EOW ने जयचंद कोशले के खिलाफ 1000 पेज का चालान किया पेश, सौम्या चौरसिया के अधीन रह कर करता था काम

रायपुर। Coal Levy Case: राजधानी रायपुर से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है। जहां ईओडब्ल्यू ने रायपुर में कोल लेवी मामले में जयचंद कोशले के खिलाफ 1000 पेज का चालान पेश किया है। यह छत्तीसगढ़ के बड़े कोयला घोटाले से जुड़ी कार्रवाई है। मामले में बताया गया की जयचंद कोशले लेवी वसूली की रकम को रिसीविंग और मध्यस्थ का कार्य करता था।
जानकारी के अनुसार, वह 7 से 8 करोड़ रुपये रिसीव कर सौम्या चौरसिया के बताया नाम वाले व्यक्ति को छोड़ता था। मामले में ये बात भी सामने आई कि, जयचंद कोशले, सूर्यकांत तिवारी और सौम्या चौरसिया के बीच लेनदेन की भूमिका में था। इसके अलावा वह तत्कालीन मुख्यमंत्री सचिवालय में निज सहायक था।
Coal Levy Case: वहीं इस मामले में जयचंद कोशले , सौम्या चौरसिया के अधिनस्त रहकर ही काम करता था। कोल लेवी मामले में अब तक 20 आरोपियों के ख़िलाफ चालान पेश किया जा चुका है।




