Breaking news
Advertisement
ट्रेंडिंग-न्यूज़देशबड़ी खबरब्रेकिंग न्यूज़

अजित पवार के निधन पर झलका सीएम देवेंद्र फडणवीस का दर्द, भावुक पोस्ट कर कहा- ‘दादा अब नहीं रहे’

महाराष्ट्र। CM Devendra Fadnavis Expressed Ajit Pawar Death: पूरा महाराष्ट्र इस वक्त शोक में डूबा है। बारामती में प्लेन क्रैश में उपमुख्यमंत्री अजित पवार के निधन का निधन हो गया। जो पूरे देश की राजनीति के लिए अपूरणीय क्षति है। उनके निधन को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी समेत देशभर के राजनेताओं ने शोक व्यक्त किया। वहीं उनके निधन को लेकर मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने एक भावुक पोस्ट किया है।

उन्होंने पोस्ट कर कहा कि, ‘दादा अब नहीं रहे! मेरे प्यारे दोस्त और साथी, एक जन नेता जिनका लोगों से गहरा जुड़ाव था, डिप्टी चीफ मिनिस्टर अजीतदादा पवार की एक प्लेन दुर्घटना में मौत हो गई। यह बहुत ही चौंकाने वाली, दिल दहला देने वाली खबर है। मैं सुन्न हूँ। इन दुखद भावनाओं को व्यक्त करने के लिए मेरे पास शब्द नहीं हैं। मैंने अपने बहादुर दोस्त को खो दिया, जिनका दिल बहुत बड़ा था।

सीएम फडणवीस  ने कहा कि, यह मेरे लिए एक दुखद और व्यक्तिगत नुकसान है और यह एक ऐसा नुकसान है जिसकी भरपाई नहीं हो सकती! मैं प्यारे दादा को अपनी गहरी, विनम्र, हार्दिक श्रद्धांजलि देता हूँ। उनके पूरे परिवार और NCP परिवार के प्रति मेरी गहरी संवेदनाएँ। हम दुख और मुश्किल समय में उनके साथ खड़े हैं। इस दुर्घटना में 4 और लोगों की जान चली गई। उनके परिवारों के प्रति भी मेरी संवेदनाएँ। हम उनके साथ हैं। मैंने अपने सभी तय कार्यक्रम रद्द कर दिए हैं और बारामती जाऊँगा।

CM Devendra Fadnavis Expressed Ajit Pawar Death: उन्होंने कहा कि, जमीन से जुड़े जननेता, मेरे मित्र और सहयोगी, महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजितदादा पवार इनकी विमान दुर्घटना में निधन की खबर से मन व्यथित है। मैंने अपना एक दमदार और दिलदार मित्र खो दिया है। यह मेरे लिए व्यक्तिगत क्षति है, जो कभी पूरी नहीं हो सकती। यह घटना महाराष्ट्र के लिए अत्यंत पीड़ादायक है। मैं अजितदादा इनको भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित करता हूँ। उनके एवं राष्ट्रवादी कांग्रेस परिवार के दुःख में हम सब साथ है।

 

 

 

Advertisement
Tags

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Close