Breaking news
Advertisement
छत्तीसगढ़ट्रेंडिंग-न्यूज़बड़ी खबरब्रेकिंग न्यूज़रायपुर

राजधानी में कारोबारी से करोड़ों की धोखाधड़ी, जमीन खरीदने के नाम 11 करोड़ 51 लाख की ठगी

रायपुर। Fraud in Raipur: राजधानी रायपुर से प्रॉपर्टी सौदे के नाम पर 11 करोड़ 51 लाख की  धोखाधड़ी का एक मामला सामने सामने आया है। जहां पीड़ित ने हाई-टेक एब्रेसिव्स प्राइवेट लिमिटेड और उससे जुड़े डायरेक्टर, प्रमोटर शेयर होल्डरों और प्रॉपर्टी ब्रोकर पर आरोप लगाया है।

दरअसल, पूरा मामला सरस्वती नगर थाना क्षेत्र का है। पीड़ित ने बताया कि, आरोपी ने बंधकशुदा जमीन बेचने का फर्जी सौदा किया था। उन्होंने आरोपी को बलौदाबाजार में जमीन खरीदी और एग्रीमेंट कर 11 करोड़ 51 लाख रुपए एडवांस में दे दिए थे। आरोपियों ने भरोसा दिलाया कि, जमीन पूरी तरह विवाद और बंधक से मुक्त है। लेकिन, बाद में पता चला कि जमीन पहले से बैंक में गिरवी है।  जिसके बाद उन्होंने पैसे वापस करने को कहा तो आरोपी ने मना कर दिया।

Fraud in Raipur: वहीं अपने साथ हुई धोखाधड़ी के बाद पीड़ित ने मामले की शिकायत पुलिस में की। शिकायत के आधार पर सरस्वती नगर थाना पुलिस ने बीएनएस की धारा 318(4), 338 और 336(3) के तहत मामला दर्ज कर 3 आरोपियों को गिरफ्तार किया। साथ ही कहा गया कि,  जांच के दौरान और भी बड़े खुलासे हो सकते हैं।

यह भी देखें

Advertisement
Tags

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Close