राजधानीवासियों के लिए बड़ी खबर, कल शाम शहर के 75 फीसदी इलाकों में नहीं होगी पानी की सप्लाई, 6 घंटे रहेगा शटडाउन

रायपुर। Raipur Water Supply Shutdown: राजधानी रायपुर के 75 फीसदी इलाकों में कल शाम यानी 16 अक्टूबर को पानी की सप्लाई बंद रहेगी। जिस वजह से लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है। ऐसे में निगम द्वारा कहा गया कि, लोग अपने घरों में पानी स्टोर करके रखें।
दरअसल, बिजली विभाग द्वारा 33 केवी लाइन में संधारण कार्य होगा। जिसकी वजह से 6 घंटे का पावर शटडाउन लिया जाएगा। यह शटडाउन सुबह 10 बजे से शाम 4 बजे तक चलेगा, जिससे फिल्टर प्लांट्स को बिजली नहीं मिलेगी और टंकियां समय पर नहीं भर पाएंगी। आपूर्ति प्रभावित होने से शहर 42 पानी टंकियां नहीं भर पाएंगी वहीं संधारण का काम पूरा होने के बाद टंकियों को भरा जाएगा। जिसके बाद अगले दिन 17 अक्टूबर की सुबह से नियमित जल आपूर्ति की जाएगी।
प्रभावित क्षेत्र
Raipur Water Supply Shutdown: प्रभावित टंकियों में डगनिया, गंज, गुढियारी, राजेन्द्र नगर, तेलीबांधा, शंकर नगर, खमतराई, भनपुरी, ईदगाहभाठा पुरानी टंकी और श्याम नगर,भाठागांव, चंगोराभाठा, कुशालपुर, डीडी नगर, ईदगाहभाठा, सरोना, टाटीबंध, कोटा, कबीर नगर, जरवाय, गोगांव, मठपुरैना, लालपुर, अमलीडीह, अवंति विहार, मण्डी, मोवा, सड्डू, दलदल सिवनी, रामनगर, कचना, आमासिवनी, देवपुरी, बोरियाखुर्द, जोरा, भनपुरी नया, रायपुरा, कुकुरबेडा बैरन बाजार नया, देवेन्द्र नगर नया, संजय नगर और मोतीबाग ऐसे प्रमुख आवासीय क्षेत्र शामिल हैं। जहां 16 अक्टूबर की सुबह तो जल आपूर्ति होगी, लेकिन शाम को जल प्रदाय नहीं होगा।




