Breaking news
Advertisement
क्राइमट्रेंडिंग-न्यूज़देशदेश-विदेशबड़ी खबरबिहारब्रेकिंग न्यूज़

‘मीटर अपडेट’ का झांसा, एक क्लिक में उड़ गए 7.18 लाख रुपये

भागलपुर में साइबर ठगों ने बिजली विभाग बनकर रची ठगी की साजिश

भागलपुर : साइबर ठगों ने एक बार फिर नया तरीका अपनाकर आम आदमी को निशाना बनाया है। इशाकचक थाना क्षेत्र के भीखनपुर गुमटी नंबर एक, नया टोला, जेएन मुखर्जी रोड निवासी अमरेश कुमार अमर से ठगों ने बिजली मीटर अपडेट करने का झांसा देकर 7.18 लाख रुपये की ठगी कर ली। घटना के बाद पीड़ित ने साइबर थाना में लिखित शिकायत दी है और साइबर पुलिस पोर्टल पर भी मामला दर्ज कराया है।

फोन कॉल से शुरू हुई ठगी

पीड़ित के अनुसार, 11 दिसंबर की रात करीब 8 बजे उसके मोबाइल पर एक अज्ञात नंबर से कॉल आया। कॉल करने वाले ने खुद को बिजली विभाग से जुड़ा बताते हुए कहा कि मीटर अपडेट करना जरूरी है और इसके लिए 100 रुपये का रिचार्ज करना होगा।

लिंक पर क्लिक करते ही फंसा जाल

ठग ने अमरेश को एक लिंक भेजा, जिस पर क्लिक कर उसने 100 रुपये का रिचार्ज कर दिया। इसके बाद मैसेज आया कि मीटर अपडेट हो रहा है, तीन मिनट इंतजार करें।
तीन मिनट बाद जब कोई अपडेट नहीं दिखा, तो अमरेश ने मोबाइल ऐप से बैंक बैलेंस चेक किया, जहां देखकर उसके होश उड़ गए—खाते से 7.18 लाख रुपये की अवैध निकासी हो चुकी थी।

तुरंत की शिकायत, जांच में जुटी साइबर पुलिस

घटना का अहसास होते ही अमरेश ने तत्काल साइबर पुलिस पोर्टल पर ऑनलाइन शिकायत दर्ज कराई और इसके बाद साइबर थाना पहुंचकर लिखित आवेदन भी दिया।
मामला संज्ञान में आते ही साइबर पुलिस जांच में जुट गई है और ठगों की पहचान व पैसे की रिकवरी के प्रयास किए जा रहे हैं।

Advertisement
Tags

Editorjee News

I am admin of Editorjee.com website. It is Hindi news website. It covers all news from India and World. I updates news from Politics analysis, crime reports, sports updates, entertainment gossip, exclusive pictures and articles, live business information .

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Close