Breaking news
Advertisement
big breakingछत्तीसगढ़छत्तीसगढ़बड़ी खबरब्रेकिंग न्यूज़रायपुर

नवोदय विद्यायल में छात्रों की पिटाई,बाल आयोग ने लिया संज्ञान,शिक्षक को निलंबित करने की अनुशंसा

रायपुर/प्रविंस मनहर – राजधानी रायपुर से लगे माना जवाहर नवोदय विद्यालय में छात्रों से मारपीट करने का मामला सामने आय हैं। दरअसल जवाहर नवोदय विद्यालय में पड़ने वाले छात्रों को मोबाइल रखने के शक में शिक्षक ने उन्हें डंडे से मारा था। जिसमें एक बच्चे की हाथ फैक्चर हो गया हैं। अब इस मामले पर राज्य बल आयोग के अध्यक्ष डॉ. वर्णिका शर्मा ने घटना की गंभीरता को देखते हुए आयोग को इस मामले पर कार्यवाही करने को कहा हैं। उन्होंने यह भी कहा कि मामले की जांच प्रभावित न हो, इसलिए दोषी शिक्षक को निलंबित करने की अनुशंसा की जा रही है। वही डॉ. शर्मा ने कहा कि “बच्चों के अधिकारों के साथ किसी भी प्रकार का खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। इस घटना की पूरी जांच की जाएगी और दोषी व्यक्ति के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

Advertisement
Tags

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Close