छत्तीसगढ़ट्रेंडिंग-न्यूज़बड़ी खबरबालोदब्रेकिंग न्यूज़
घर में रखी ब्रेजा कार को असामाजिक तत्वों ने लगाई आग, इलाके में फैली दहशत, इस जिला अध्यक्ष की थी कार
बालोद। Balod News: बालोद में एक बड़ी घटना सामने आई है। जहां घर में खड़ी ब्रेजा कार को कुछ असामाजिक तत्वों ने आग के हवाले कर दिया। जिससे की कार बुरी तरह जलकर खाक हो गई। जिसका वीडियो भी सामने आया है।
मिली जानकारी के अनुसार, ये कार हमर राज पार्टी के जिला अध्यक्ष की थी। जिसे असामाजिक तत्वों ने आग लगा दी। बताया गया कि, यह घटना रात 9 बजे बुढ़ापारा वार्ड में हुई, और कार पूरी तरह से जलकर खाक हो गई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाने का प्रयास किया गया।
Balod News: वहीं मामले में बालोद पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है और आसपास के CCTV फुटेज सहित अन्य संभावित सुरागों की तलाश की जा रही है। अधिकारियों का कहना है कि दोषियों की पहचान कर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। घटना के बाद से क्षेत्र में दहशत का माहौल है।
Advertisement



