बड़ा हादसा… 200 फीट गहरी खाई में गिरी सेना की गाड़ी, 10 जवान शहीद, कई घायल
डोडा। Doda Accident: जम्मू-कश्मीर के डोडा से इस वक्त एक बड़ी खबर सामने आ रही है। जहां सेना की गाड़ी खाई में गिर गई। इस हादसे में 10 जवान शहीद हुए हैं जबकि कई के घायल होने की खबर हैं। जानकारी के अनुसार, भद्रवाह-चांबा के करीब खानी टॉप इलाके में ये दुर्घटना हुई है। इसका वीडियो भी सामने आया है।
अधिकारियों से मिली जानकारी के अनुसार, सेना की बुलेट प्रूफ वाहन कुल 17 जवानों को लेकर के ऊंचाई वाले पोस्ट की तरफ जा रही थी, तभी वाहन अचानक अनियंत्रित होकर 200 फीट गहरी खाई में जा गिर गई। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस व बचाव और राहत टीमों को मौके पर भेजा गया। जिसके बाद गंभीर घायलों को एयरलिफ्ट करके उन्हें उधमपुर सैन्य अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया है।
Doda Accident: वहीं इस हादसे को लेकर जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने दुख जताते हुए एक्स हैंंडल में पोस्ट कर लिखा कि, हमारे 10 बहादुर भारतीय सेना के जवानों की जान जाने से बहुत दुख हुआ। हम अपने बहादुर सैनिकों की बेहतरीन सेवा और सर्वोच्च बलिदान को हमेशा याद रखेंगे। शोक संतप्त परिवारों के प्रति मेरी गहरी संवेदनाएं।




