क्राइमछत्तीसगढ़बड़ी खबरब्रेकिंग न्यूज़
Murder : बलौदाबाजार में दिन-दहाड़े युवक पर धारधार हथियार से हमला, अस्पताल में मौत,युवक पूर्व राज्यसभा सदस्य का नाती


रायपुर। छत्तीसगढ़ के बलौदाबाजार में पूर्व राजयसभा सांसद के नाती पर धारधार हथियार से हमला किया गया है। जिसकी अस्पताल में ईलाज के दौरान मौत हो गई। मृतक के शरीर पर तीन गहरे घाव बने जिससे अत्यधिक रक्त स्त्राव होने से उसकी मौत हुई। इस घटना से इलाके में दहसत का माहौल है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मामले की जांच शुरू कर दी है। पीएम रिपोर्ट आने के बाद पुलिस आगे की कार्रवाई करेगी।
मृतक युवक की पहचान ज्ञानेश मिश्रा जो पूर्व राज्यसभा सदस्य रहे स्व भुपेन्द्र नाथ मिश्रा का नाती बताया जा रहा है। जानकारी के मुताबिक, कोतवाली थाना क्षेत्र के ग्राम मिशन परसाभदेर रोड में खून से लथपथ युवक मिला। जिसके बाद उसे अस्पाताल लाया गया। यहां इलाज के दौरान युवक ने दम तोड़ दिया। पुलिस पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही कुछ बता पाएगी। फिलहाल पुलिस जांच में जुट गई है।

Advertisement




