Breaking news
Advertisement
गौरेला पेंड्रा मरवाहीछत्तीसगढ़ट्रेंडिंग-न्यूज़बड़ी खबरब्रेकिंग न्यूज़

घर पर सो रही नाबालिग छात्रा पर जानलेवा हमला, अज्ञात हमलावर ने टंगिए से किया वार, इलाके में फैली दहशत

मरवाही। Marwahi News: मरवाही के डोंगराटोला उसाढ़ में एक 16 साल की स्कूली छात्रा पर अज्ञात व्यक्ति ने टांगिया से जानलेवा हमला कर दिया। इस हमले से बच्ची के सिर पर गंभीर चोटें आई है। जिसके बाद उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मरवाही में भर्ती कराया गया। घटना के बाद से इलाके में सनसनी फैल गई।

मिली जानकारी के अनुसार, घटना सुबर करीब 3 बजे की है जब बच्ची घर में सो रही थी। तभी किसी अज्ञात व्यक्ति ने टंगिया मारकर  हमला कर दिया। हमले में छात्रा के सिर पर गंभीर चोटें आई हैं और डॉक्टरों ने 27 टांके लगाए हैं। फिलहाल, बच्ची को मरवाही सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है और प्राथमिक उपचार के बाद उसे हायर सेंटर रेफर करने की तैयारी है।

Marwahi News: पुलिस मामले की जांच में जुटी है और इलाके में दहशत का माहौल है। वहीं जानकारी के अनुसार, पुलिस अज्ञात आरोपी की पहचान और गिरफ्तारी के लिए गांव और आसपास के इलाकों में पूछताछ कर रही है।

 

 

Advertisement
Tags

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Close