दुष्कर्म की बड़ी वारदात, 55 वर्षीय बुजुर्ग 5 दिनों तक 9 साल की नाबालिग से करता रहा घिनौना काम, किसी को बताने पर दी मारने की धमकी
रायपुर। Minor Girl Rape In Raipur : राजधानी रायपुर से इस वक्त एक बड़ी खबर सामने आ रही है। जहां एक मुस्लिम समाज के 55 वर्षीय बुजुर्ग ने 9 वर्ष की नाबालिग बच्ची से दुष्कर्म की घिनौनी वारदात को अंजाम दिया है। घटना के आसपास के लोगों में और बजरंग दल के कार्यकर्ताओं में आक्रोश का माहौल है। जिसकी शिकायत लेकर सभी थाने पहुंचे।
मिली जानकारी के अनुसार, मामला सिविल लाइन थाना क्षेत्र का है। आरोपी अब्दुल सज्जाद अंसारी बच्ची को चॉकलेट देकर अपने साथ ले जाकर दुष्कर्म करता रहा और ये सिलसिला लगातार पांच दिनों तक चलता रहा। मामले का खुलासा तब हुआ, जब बच्ची ने दर्द होने पर अपनी चाची को बताया कि, चूड़ी दुकान वाला मुझे अपने साथ रोज घर ले जाता था और मेरे कपड़े उतारकर गंदा काम करता था। किसी को बताने पर मारने की धमकी देता था। बच्ची की बात सुनकर परिजनों के पैरों तले जमीन खिसक गई। जिसके बाद उन्होंने मामले की शिकायत पुलिस में दी।
Minor Girl Rape In Raipur : वहीं परिजनों की शिकायत के बाद पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लिया है। आरोपी बुजुर्ग पंडरी झंडा चौक का निवासी बताया जा रहा है। घटना को लेकर बजरंग दल के कार्यकर्ता में आक्रोश का माहौल है। कार्यकर्ताओं ने आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग करते हुए फांसी की मांग की है। पुलिस ने बताया कि,मामले की जांच जारी है।




