Breaking news
Advertisement
कोरबाक्राइमछत्तीसगढ़ट्रेंडिंग-न्यूज़बड़ी खबरब्रेकिंग न्यूज़

जिले में जनपद सदस्य की दिनदहाड़े हत्या, बदमाशों ने कुल्हाड़ी और चाकू से हमला कर उतारा मौत के घाट, मचा हड़कंप

कोरबा। Korba Murder News: कोरबा जिले से इस वक्त एक बड़ी खबर सामने आ रही है। जहां एक जनपद सदस्य की अज्ञात बदमाशों ने कुल्हाड़ी और चाकू से हमला कर हत्या कर दी। घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई। वहीं सूचना मिलते ही पहुंची पुलिस ने मामले की जांच शुरू की।

मिली जानकारी के अनुसार, बिंझरा जनपद सदस्य अक्षय गर्ग केशलपुर में सड़क निर्माण कार्य का निरीक्षण करने गए थे। तभी मौके पर ही कुछ लोग ब्लैक कलर की कार से आए और इनमें से 3 बदमाशों ने कुल्हाड़ी और चाकू से हमला किया और घटना को अंजाम देकर मौके से फरार हो गए।

Korba Murder News:  वहीं सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची कटघोरा पुलिस और डायल 112 की मदद से घायल को अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद से क्षेत्र में हड़कंप मच गया है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच शुरू कर बदमाशों की तलाश शुरू कर दी है।

 

 

Advertisement
Tags

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Close