लग्जरी कार खरीदने पर नेशनल हाइवे जाम कर बनवाई रील,निकाला काफिला,लेकिन अब तक कार्यवाही नहीं
रायपुर/प्रविंस मनहर – बिलासपुर जिले में रसूकदारों का एक वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है इस वीडियो में रसूखदार व बीजेपी के बड़े नेता के करीबी माने जाने वाले वेदांश शर्मा का बताया जा रहा है जो कुछ दिन पहले लग्जरी कार ख़रीदा जिसके बाद लग्जरी करो का काफिला निकला और नेशनल हाइवे पर रोड जाम कर रील्स बनवाया जिसके बाद अपने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर दिया। इस वीडियो के वायरल होने के बाद अभी तक इस मामले पर कोई कार्यवाही नहीं हुआ हैं कार्यवाही नहीं होने पर बिलासपुर पुलिस पर कई तरह के सवाल खड़े हो रहे हैं।
Advertisement