Breaking news
Advertisement
crimeछत्तीसगढ़ट्रेंडिंग-न्यूज़बड़ी खबरब्रेकिंग न्यूज़रायपुर

दूध डेयरी में काम करने वाले दो वर्करों के बीच खूनी संघर्ष, धारदार हथियार मारकर युवक की हत्या, घटना का CCTV फुटेज आया सामने

रायपुर। Raipur Murder News: राजधानी रायपुर में अपराध का ग्राफ तेजी से बढ़ता जा रहा है। आए दिन मारपीट और हत्या की वारदात सामने आ रही है। ऐसा ही एक मामला खम्हारडीह थाना क्षेत्र से सामने आया है। जहां मामूली विवाद पर एक व्यक्ति की चाकूनुमा हथियार से वार कार हत्या कर दी गई। जिसका CCTV फुटेज भी सामने आया है।

जानकारी के अनुसार, रायपुर के कचना स्थित साहू दूध डेयरी में दो वर्करों के बीच खूनी विवाद हुआ। लड़ाई के बाद सन्नी दुर्गेश को चाकू मारते CCTV में कैद हो गया। आरोपी सन्नी साहू ने शराब पीने के बाद लोहे की रॉड और धारदार चाकूनुमा औजार से हमला किया, जिससे दुर्गेश धृतलहरे की गले और गाल में गंभीर चोट आने से मौत हो गई।

Raipur Murder News: वहीं सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची  पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपी को गिरफ्तार किया। बताया गया कि, देर शाम शराब खरीदने भट्टी पर ट्रैफिक जाम को लेकर बहस हुई थी. शराब पीने के बाद बहस खूनी वारदात में तब्दील हुई ।

 

Advertisement
Tags

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Close